एजुकेशन

JEECUP Admit Card 2025: आज जारी होगा यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

JEECUP Admit Card 2025 Today at jeecup.admissions.nic.in: यूपीजेईई एग्जाम का आयोजन 20 मई से 28 मई 2025 तक किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

Image

JEECUP Admit Card 2025

JEECUP Admit Card 2025 Today at jeecup.admissions.nic.in: यूपीजेईई की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। ज्वाइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से यूपीजेईई ए़डमिट कार्ड आज यानी 14 मई को जारी किए जाने की संभावना है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपीजेईई एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

JEECUP Admit Card 2025: कब व कैसे होगी परीक्षा

यूपीजेईई एग्जाम का आयोजन 20 मई से 28 मई 2025 तक किया जाएगा। इस परीक्षा में फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स से कुल 120 सावल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 150 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक सही जवाब पर 4 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download JEECUP Admit Card 2025

  • सबस पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाएं।
  • फिर यूपी जेईई एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JEECUP 2025: किस तारीख को जारी होगा रिजल्ट

सूचना के अनुसार, यूपीजेईई परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 2 जून को जारी की जाएगी और अभ्यर्थियों को 4 जून तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया जाएगा। इन आपत्तियों पर विचार के बाद फाइनल आंसर-की जारी होगी। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 10 जून को जारी किया जाएगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article