JEE Mains Registration 2026 Exam Date Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Mains) का शेड्यूल जारी कर दिया है। एनटीए की ओर से जेईई मेन का पहला सत्र 21-30 जनवरी, 2026 तक आयोजित करेगी। वहीं दूसरे सत्र की परीक्षा 1-10 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक बार फिर उम्मीदवारों के लिए जेईई मेंस 2026 (JEE Main 2026) को लेकर एडवाइजरी की है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इस एडवाइजरी का पालन करना होगा।
बता दें कि जेईई मेंस सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया जनवरी 2026 के आखिरी सप्ताह में शुरू होगी। वहीं परीक्षा 1 से लेकर 19 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। 2025 में परीक्षा का आयोजन 22 जनवरी से लेकर 30 जनवरी के बीच किया गया था। सेशन-2 परीक्षा 2 से लेकर 9 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।

NTA JEE MAINS 2026 Notice
JEE Mains Exam 2025: ऐसे कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन
- एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "उम्मीदवार गतिविधि" बोर्ड के अंतर्गत "नया पंजीकरण" पर क्लिक करें।
- मांगी गई लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- आप परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
आवेदन के लिए योग्यता
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Mains), NIT, IIIT, अन्य केंद्र पोषित तकनीकी संस्थानों (सीएफटीआई) और राज्य सरकारों द्वारा वित्त पोषित या मान्यता प्राप्त संस्थानों/विश्वविद्यालयों में स्नातक इंजीनियरिंग कार्यक्रमों (बीई/बीटेक) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। जेईई (मुख्य) पेपर 1 पास होने वाले छात्र ही आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई (एडवांस्ड) परीक्षा में बैठ सकते हैं।
एनटीए ने जारी की एडवाइजरी
एनटीए ने आवेदन पत्र भरने के दिशानिर्देशों की जानकारी दी है। एनटीए ने कहा है कि अगर किसी अभ्यर्थी के आधार कार्ड और 10वीं की मार्कशीट में नाम मेल नहीं खाता है, तो ऑनलाइन आवेदन के दौरान इस समस्या को दूर करने का विकल्प दिया जाएगा। एनटीए आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से यूआईडीएआई से नाम, जन्मतिथि, लिंग, फोटो और पता हासिल करेगा। पिता/माता/अभिभावक का नाम आदि आधार में दर्ज नहीं है, इसलिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में ये विवरण अलग से भरने होंगे।
