एजुकेशन

JEE Mains Answer Key 2024: आज बंद हो रही है ऑब्जेक्शन विंडो, जानें कब आएगा रिजल्ट

JEE Mains Answer Key Result 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए 9 फरवरी, 2024 को जेईई मेन्स आंसर की 2024 ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर देगी। उम्मीदवार यहां से रिजल्ट की संभावित तारीख व साथ ही ऑब्जेक्शन करने का तरीका भी देख सकते हैं।

Image

जेईई मेन्स उत्तर कुंजी परिणाम 2024

JEE Mains Answer Key Result 2024 Download Link: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए आज 9 फरवरी, 2024 को जेईई मेन्स आंसर की 2024 ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर कर रही है, उम्मीदवार जल्द से जल्द यहां से ऑब्जेक्शन करने का तरीका व लिंक देखें। रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र संभावित तारीख का भी पता लगा सकते हैं।

जो उम्मीदवार आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे जेईई मेन्स की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। लिंक आज रात 11 बजे तक एक्टिव रहेगा।

रिकॉर्डेड रिस्पॉन्सेस

पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक.), पेपर 2ए (बी.आर्क.) और पेपर 2बी (बी. प्लानिंग) की प्रोविजनल आंसर की (Jee Mains Provisional Answer Keys) के साथ-साथ रिकॉर्डेड रिस्पॉन्सेस वाले प्रश्न पत्र 6 फरवरी, 2024 को वेबसाइट पर अपलोड किए गए थे।

जो उम्मीदवार आपत्तियां उठाना चाहते हैं, उन्हें प्रति चुनौती दिए गए प्रश्न के लिए 200 रुपये (केवल दो सौ रुपये) का गैर-वापसी योग्य प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान करना होगा। प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग के माध्यम से आज रात 11:50 बजे तक किया जाना चाहिए।

12 फरवरी को आएगा जेईई मेंस का रिजल्ट

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यदि उम्मीदवार द्वारा की गई चुनौतियां सही पाई जाती हैं, तो आंसर की में बदलाव किया जाएगा, और फिर दोबारा से जारी किया जाएगा। Jee Mains Revised Answer Keys के आधार पर, परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा। आधिकारिक विवरणिका के अनुसार, JEE Mains Session 1 Result 2024 की घोषणा 12 फरवरी, 2024 को की जाएगी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article