एजुकेशन

JEE Main 2025: जारी हुई जेईई मेन पेपर 2 आंसर-की, इस लिंक से डाउनलोड करें पीडीएफ

JEE Main 2025 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन पेपर 2 की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से जेईई मेन आंसर-की 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

JEE Main Answer Key 2025

JEE Main 2025 Answer Key released at jeemain.nta.nic.in: जेईई मेन परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन पेपर 2 की प्रोविजनल आंसर-की आज यानी 14 मई को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी जेईई मेन पेपर 2 आंसर-की 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main Paper 2 Answer Key 2025: इस डेट तक दर्ज कराएं आपत्ति

जेईई मेन सेशन 2 पेपर 2 का आयोजन 9 अप्रैल 2025 को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुई थी। वहीं, आज इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। यदि अभ्यर्थियों को किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 14 मई से 16 मई तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी आधिाकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download JEE Main Answer Key 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर जेईई मेन पेपर 2 आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main Result 2025: कब तक आएगा रिजल्ट

जेईई मेन पेपर 2 की प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article