एजुकेशन

JEE Main 2024: जारी होने जा रही जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

JEE Main 2024, JEE Main Session 2 City Slip 2024: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम का आयोजन 4 अप्रैल से किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा।

Image

JEE Main Exam City Slip 2024

JEE Main 2024, JEE Main Session 2 City Slip 2024: जेईई मेन एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम की सिटी स्लिप (JEE Main Session 2 City Slip 2024) किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

JEE Main Session 2 Exam 2024: अप्रैल में होगी परीक्षा

जेईई मेन्स सेशन 2 एग्जाम का आयोजन 4 अप्रैल से 15 अप्रैल 2024 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। एनटीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जेईई मेन एग्जाम की सिटी स्लिप मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगी। हालांकि, सिटी स्लिप जारी होने की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

JEE Main Session 2 Admit Card 2024: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

जेईई मेन सिटी स्लिप में अभ्यर्थी एग्जाम डेट और सेंटर से जुड़ी जानकारी चेक कर सकेंगे। ध्यान रहे कि एनटीए की ओर से जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम का एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा।

How to download JEE Main City Slip 2024

  • जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • फिर जेईई मेन सेशन 2 सिटी स्लिप पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी एग्जाम सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं।

NTA JEE Main 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

जेईई मेन एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही जेईई एडवांस्ड में शामिल होने के पात्र माने जाते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article