एजुकेशन

JEE Mains 2023: जेईई मेंस के लिए फ्री मॉक टेस्ट उपलब्ध, देखें कैसे लाएं अच्छे नंबर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 08:37 AM IST

JEE Main 2023 Free Mock Test: जेईई मेन 2023 फ्री मॉक टेस्ट 'नेशनल टेस्ट अभ्यास ऐप' पर उपलब्ध है। एनटीए 24 जनवरी, 2023 से जेईई मेन 2023 सत्र 1 परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेन के माध्यम से जेईई मेन 2023 मॉक टेस्ट का अभ्यास कर सकते हैं।

Image

जेईई मेंस 2023 के लिए फ्री मॉक टेस्ट उपलब्ध

Joint Entrance Examination, JEE Main 2023 Free Mock Test 'नेशनल टेस्ट अभ्यास ऐप' पर उपलब्ध है, जेईई मेंस सेशन 1 परीक्षा 24 जनवरी से शुरू हो रही है, इसके बाद लगातार 31 जनवरी तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, यदि आप इस ऐप से मॉक टेस्ट का अभ्यास करते हैं, तो यकीनन आज से पूरा एक हफ्ते बाद परीक्षा के लिए एक अलग स्तर पर आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है।

मोबाइल एप्लीकेशन से करें पढ़ाई

चूंकि यह एक ऐप है, ऐसे में आपको मोबाइल पर इसे डाउनलोड करके प्रैक्टिस करने की जरूरत होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए 24 जनवरी, 2023 से जेईई मेन 2023 सत्र 1 परीक्षा आयोजित करेगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से जेईई मेन 2023 मॉक टेस्ट एनटीए की जांच और अभ्यास कर सकते हैं।

सीबीटी मोड में होगी परीक्षा

जेईई मेन 2023 परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी, 2023 से आयोजित होने वाली है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। एनटीए के अनुसार, एक सीबीटी के लिए उम्मीदवारों को उनके रोल नंबर और प्रवेश पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार, उन्हें एक कंप्यूटर टर्मिनल (नोड) के सामने बैठना पड़ेगा। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे सीबीटी आधारित परीक्षा मोड से परिचित होने के लिए मॉक टेस्ट का अभ्यास कर सकते हैं। मॉक टेस्ट को ऑनलाइन एक्सेस करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

नेशनल टेस्ट अभ्यास ऐप डाउनलोड करें

पूछे गए क्रेडेंशियल्स के माध्यम से साइन इन करें और लॉगिन करें

जेईई मेन 2023 मॉक टेस्ट देखें और अभ्यास करें।

दिशा निर्देशों को अच्छे से समझें

उम्मीदवारों को सवालों के जवाब देने के लिए विकल्प मिलेंगे और यह कलर-कोडेड होगा, यह सलाह दी जाती है कि निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। ऐसे में इस हफ्ते जमकर मॉक टेस्ट का अभ्यास करें, ताकि नंबरों को और अच्छा किया जा सके।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article