एजुकेशन

UPSC IAS की तैयारी का सुनहरा मौका, जामिया की फ्री कोचिंग में आज से एडमिशन शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Free UPSC IAS Coaching: Jamia Millia Islamia की रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (RCA) ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार admission.jmi.ac.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस कोचिंग के माध्यम से महिलाओं, अल्पसंख्यक वर्ग और एससी-एसटी उम्मीदवारों को फ्री में तैयारी का मौका मिलता है।

Image

Jamia Millia Islamia Free UPSC Coaching 2026

Free UPSC IAS Coaching: Jamia Millia Islamia की रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (RCA) ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार admission.jmi.ac.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस कोचिंग सुविधा के माध्यम से महिलाओं, अल्पसंख्यक वर्ग और एससी-एसटी उम्मीदवारों को फ्री में तैयारी का मौका मिलता है। हाल के परिणामों में इस संस्थान का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है। UPSC Civil Services Examination 2025 के फाइनल रिजल्ट में यहां से तैयारी करने वाले 38 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। इन 38 में से 15 महिलाएं शामिल थीं।

खास बात यह रही कि इस कोचिंग के चार उम्मीदवारों ने टॉप 50 में जगह बनाई, जिनकी रैंक 7, 14, 24 और 29 आई थी।

पिछले वर्षों में भी यहां अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिले। 2024 में 32 उम्मीदवारों का चयन हुआ था, जबकि 2021 की टॉपर Shruti Sharma भी इसी अकादमी की छात्रा रह चुकी हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

इस कोचिंग के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने स्नातक पूरा किया है। यहां कुल 100 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें 5% सीटें दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। चयन के बाद अभ्यर्थियों के लिए हॉस्टल में रहना अनिवार्य होगा। उन्हें 7000 रुपये की रिफंडेबल सिक्योरिटी जमा के साथ हॉस्टल और मेस शुल्क भी देना होगा।

कैसे मिलेगा प्रवेश

प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित लिखित परीक्षा से शुरू होगी, जिसमें सामान्य अध्ययन (ऑब्जेक्टिव) और निबंध शामिल होंगे। परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू भाषा में आयोजित की जाएगी। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग (एक-तिहाई) होगी। लिखित परीक्षा में शीर्ष 900 उम्मीदवारों के निबंध लेखन की परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद इंटरव्यू (30 अंक) के आधार पर अंतिम चयन होगा। आवेदन शुल्क 1325 रुपये निर्धारित किया गया है।

कहां होगी प्रवेश परीक्षा

इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन देश के 13 शहरों-दिल्ली, जयपुर, श्रीनगर, जम्मू, हैदराबाद, गुवाहाटी, मुंबई, पटना, कोलकाता, लखनऊ, बेंगलुरु, कालीकट और रांची में किया जाएगा। समान अंक होने की स्थिति में इंटरव्यू में प्राप्त अंक और फिर कम आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

किन सर्विसेज में जाने का मिलेगा मौका

गौरतलब है कि हर साल लाखों उम्मीदवार सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होते हैं, जिसे देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से आईएएस, आईपीएस, आईएफएस समेत कई प्रतिष्ठित सेवाओं में चयन किया जाता है। परीक्षा तीन चरणों प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में होती है, जिसके बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article