एजुकेशन

JAC Jharkhand Board 11th Result 2023: यहां से डाउनलोड करें झारखंड बोर्ड 11वीं रिजल्ट, जानें कब होगा जारी

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 12, 2023, 07:54 PM IST

JAC Jharkhand Board 11th Result 2023, Date and Time: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से कक्षा 11वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे।

Image

JAC Jharkhand Board 11th Result 2023

Photo : iStock

JAC Jharkhand Board 11th Result 2023, Date and Time: झारखंड बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से कक्षा 11वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Jharkhand Board 11th Exam 2023: कब हुई 11वीं परीक्षा

झारखंड बोर्ड कक्षा 11वीं परीक्षा का आयोजन 17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे आज शाम या कल जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

JAC Jharkhand Board Result 2023: पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

झारखंड बोर्ड कक्षा 11वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। ध्यान रहे कि कंपार्टमेंट एग्जाम में भी पासिंग मार्क्स न मिलने पर स्टूडेंट्स को फेल घोषित कर दिया जाएगा।

How to download JAC Jharkhand Board 11th Result 2023

  • झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कक्षा 11वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
JAC Jharkhand Board 11th Marksheet 2023: कहां मिलेगी मार्कशीट

झारखंड बोर्ड कक्षा 11वीं की ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल से प्रदान की जाएगी। हालांकि, स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article