JAC Class 10th Admit Card 2026 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने JAC क्लास 10 एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। झारखंड बोर्ड क्लास 10 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट - jacexamportal.in और jac.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्कूल अधिकारियों को वेबसाइट पर जाना होगा और अपनी स्कूल ID और पासवर्ड से लॉग इन करना होगा।
एडमिट कार्ड में होंगी ये डीटेल्स
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद स्कूल अधिकारियों को छात्रों को एडमिट कार्ड बांटने से पहले हर एडमिट कार्ड पर स्कूल की मुहर/सील और प्रिंसिपल के सिग्नेचर करने होंगे। JAC 10वीं का एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा के दिन छात्रों को एग्जाम सेंटर ले जाना जरूरी है। एडमिट कार्ड में कैंडिडेट की डिटेल्स, एग्जाम शेड्यूल, एग्जाम सेंटर की डिटेल्स और फॉलो किए जाने वाले निर्देश शामिल होते हैं।स्टूडेंट्स इस बात पर ध्यान दें कि एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी।
JAC क्लास 10 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के स्टेप्स Steps to download JAC Class 10th Admit Card:
झारखंड बोर्ड क्लास 10 एडमिट कार्ड 2026 का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
- स्टेप 1: झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
- स्टेप 2: सेकेंडरी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
- स्टेप 3: यूजरनेम और पासवर्ड से लॉग इन करें
- स्टेप 4: आगे के रेफरेंस के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करें
