ISRO Answer Key 2023, ISRO Assistant Answer Key 2023: इसरो आंसर-की 2023 का इंतजार खत्म हो गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की (ISRO Answer Key 2023) जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी इसरो आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
ISRO Assistant Exam 2023: दिसंबर में हुई परीक्षा
इसरो द्वारा असिस्टेंट/अपर डिवीजन क्लर्क और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट/स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आज जारी कर दी गई है।
ISRO Provisional Answer Key 2023: दर्ज कराएं आपत्ति
जारी सूचना के अनुसार, यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह इसरो की वेबसाइट पर 22 दिसंबर तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। सभी अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स के माध्यम से इसरो आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download ISRO Answer Key 2023
- इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं।
- फिर करियर सेक्शन में जाएं और आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
ISRO Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से इसरो में असिस्टेंट/अपर डिवीजन क्लर्क और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट/स्टेनोग्राफर के कुल 526 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 20 दिसंबर 2022 से 9 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
