एजुकेशन

Scholarship Scheme 2024: 12वीं पास छात्रों को हर साल मिलेंगे 80000 रुपये, इस स्कॉलरशिप स्कीम के लिए करें अप्लाई

Scholarship Scheme for 12th Pass: 12वीं के बाद हायर एजुकेशन के लिए ईशान उदय स्कॉलरशिप स्कीम लॉन्च हुई है। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यानी UGC ने इस स्कॉलरशिप के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, Ishan Uday Scholarship 2024 के लिए उत्तर पूर्व क्षेत्र के छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Image

स्कॉलरशिप स्कीम 2024

Photo : Times Now Digital

Scholarship Scheme for 12th Pass: उत्तर पूर्व भारत के छात्रों को हायर एजुकेशन में मदद के लिए ईशान उदय स्कॉलरशिप स्कीम लॉन्च हुई है। इसके लिए 12वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं। UGC ने इस स्कॉलरशिप के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, Ishan Uday Scholarship 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट scholarships.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

ईशान उदय स्कॉलरशिप स्कीम 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हुई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 अक्टूबर 2024 तक का समय मिला है। इस स्कॉलरशिप स्कीम में रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स से आवेदन करना होगा।

Ishan Uday Scholarship के लिए करें आवेदन

स्टेप 1: इस स्कॉलरशिप स्कीम में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- scholarships.gov.in पर जाना होगा।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Announcements के लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3: अगले पेज पर Ishan Uday Special Scholarship Scheme For NER के लिंक पर जाएं।

स्टेप 4: अब मांगी डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।

स्टेप 5: रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन कर सकते हैं।

स्टेप 6: आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Ishan Uday Special Scholarship Scheme Notification यहां डायरेक्ट लिंक से देखें।

UGC ने दी जानकारी

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके ईशान उदय स्कॉलरशिप स्कीम के लिए जानकारी दी है। इस स्कॉलरशिप के माध्यम उत्तर भारत के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा मिलेगी।

ईशान उदय स्कॉलरशिप स्कीम 2024 में सेलेक्ट होने वाले छात्रों को हर साल 80000 रुपये मिलेंगे। इस स्कॉलरशिप स्कीम के लिए वही आवेदन कर सकते हैं जिनके परिवार की वार्षिक आय 4.5 लाख रुपये होगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article