एजुकेशन

International Women's DayDay Speech 2025: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अब तक का सबसे दमदार भाषण, एक क्लिक पर पढ़ें पूरा इतिहास

International Women's Day Speech, History, Theme In Hindi 2025 (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण 2025): हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। इस दिन को स्कूल, कॉलेज व सरकारी कार्यालयों पर धूमधाम से मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व व इतिहास के लिए भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए इंटरनेशनल वूमेन डे पर स्पीच, भाषण, निबंध, इतिहास और थीम लेकर आए हैं। यहां देखें।

Image

International Womens Day Speech In Hindi 2025: यहां पढ़ें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सबसे शानदार भाषण

International Women's Day Speech, History, Theme In Hindi 2025 (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण 2025): नारी ही शक्ति है नर की, नारी ही शोभा है घर की..इतिहास गवाह है कि महिलाओं ने अपने साहस के आगे बड़ी से बड़ी मुश्किलों का सामना किया और विपरीत परिस्थितियों में भी अपने जज्बे से असंभव को संभव (International Womens Day Speech) कर दिखाया। हर साल महिलाओं के अधिकारों, समानता और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया (International Womens Day Speech In Hindi) जाता है। इस दिन का उद्देश्य महिलाओं की सांस्कृतिक, राजनीतिक और सामाजिक-आर्थिक उपलब्धियों को याद करना व उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

International Women's Day Speech In Hindi

इस दिन दुनियाभर में महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाती, समाधान खोजे जाते हैं और संकल्प लिए जाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास सैकड़ो वर्ष पुराना है। कहा जाता है कि यह दिन पहली बार साल 1909 में मनाया गया था। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन को स्कूल, कॉलेज व अन्य सरकारी कार्यालयों में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन के महत्व व इतिहास को बयां करने के लिए भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शानदार भाषण व निबंध लेकर आए हैं। इस तरह आप भाषण देकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बना सकते हैं। साथ ही यहां हम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास पर भी एक नजर डाल सकते हैं।

International Women's Day History: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 1908 में हुई। दरअसल इस दिन की उत्पत्ति एक मजदूर आंदोलन से हुई। जब लगभग 15000 महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर में नौकरी में कम घंटों व बेहतर वेतन की मांग की थी। साथ ही मतदान करने के अधिकार की मांग भी की थी। इसके एक साल बाद वर्ष 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने 28 फरवरी को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया था।

वहीं बाद में क्लारा जेटकिन ने 1910 में कामकाजी महिलाओं की एक इंटरनेशनल प्रेस कांफ्रेंस में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा। इस दौरान करीब 17 देशों की महिलाएं उपस्थित थी। इसके बाद साल 1911 में आस्ट्रिया, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड और जर्मनी में सबसे पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। ऐसे में यदि आप भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इसका जिक्र करना ना भूलें।

International Women's Day Speech In Hindi: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कुछ इस तरह दें भाषण

यदि आप भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण देने जा रहे हैं तो अपने स्पीच की शुरुआत इंटरनेशनल वूमेन्स डे पर शानदार शायरी या कोट्स के साथ करें। इससे सभागार में बैठे लोगों की आपके भाषण में दिलचस्पी बढ़ेगी। इसके बाद आप अपने तैयार किए गए भाषण की धमाकेदार शुरुआत कर सकते हैं। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व व इतिहास का जिक्र करना ना भूलें। बिना इसके आपका भाषण अधूरा माना जाएगा।

International Womens Day Speech, Bhashan: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सबसे सरल व दमदार भाषण

आदरणीय प्राधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, अध्यापकगण व मेरे प्यारे साथियों आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस खास अवसर पर आपने मुझे अपने विचार व्यक्त करने का मौका दिया इसके लिए आप सभी का दिल से आभार। हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह महज एक दिन का उत्सव नहीं बल्कि महिला सशक्तिकरण और समानता की दिशा में एक कदम है। इस दिन का उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। हर साल इस दिन को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन स्कूल कॉलेज व अन्य जगहों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

International Womens Day Theme 2025: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 थीम

इस वर्ष महिला दिवस की थीम Accelerate Action (कार्रवाई में तेजी लाना है) सामूहिक रूप से महिलाओं के लिए अधिक समावेशी दुनिया बनाने के लिए त्वरित कार्रवाई है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article