एजुकेशन

Indian Navy SSR Final Result 2024: जारी हुए भारतीय नौसेना एसएसआर फाइनल रिजल्ट, joinindiannavy.gov.in से कर सकेंगे चेक

Indian Navy SSR Final Result 2024: भारतीय नौसेना ने एसएसआर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार joinindiannavy.gov.in से अपना रिजल्ट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

भारतीय नौसेना एसएसआर अंतिम परिणाम 2024 घोषित (image - joinindiannavy.gov.in)

Indian Navy SSR Final Result 2024: इंडियन नेवी एसएसआर फाइनल रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी गई है। इन रिजल्ट्स को भारतीय नौसेना की आधिकारिक साइट joinindiannavy.gov.in पर जारी किया गया है। (Indian Navy SSR Final Result 2024 Date) उम्मीदवार यहां खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से Indian Navy SSR Final Result 2024 चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर अपने पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

भारतीय नौसेना ने आज, 22 अक्टूबर को SSR (वरिष्ठ माध्यमिक भर्ती) 02/2024 के लिए अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा और शारीरिक फिटनेस टेस्ट के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना चयन स्टेटस देख सकते हैं।

Indian Navy SSR Final Result 2024 How to Check

Indian Navy SSR Final Result 2024 चेक करने का पूरा तरीका देखें

चरण 1. भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।

चरण 2. SSR और MR फाइनल रिजल्ट 2024 से संबंधित लिंक पर जाएं

चरण 3. आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।

चरण 4. क्रेडेंशियल सबमिट करने के बाद, आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएंगे।

परीक्षा का मोड Computer Based Exam था, उम्मीदवारों के चयन के लिए PFT, Written Examination और Medical Examination का आयोजन किया गया था। अधिक अपडेट के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भारतीय नौसेना भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जांच करते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article