एजुकेशन

Indian Navy Agniveer Admit Card 2024: इंडियन नेवी में अग्नीवीर भर्ती के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, परीक्षा में बचे हैं मात्र इतने दिन

Indian Navy Agniveer Admit Card 2024: इंडियन नेवी में अग्नीवीर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जल्द से जल्द यहां दिए लिंक से एडमिट कार्ड चेक व डाउनलोड कर लें। इन प्रवेश पत्र को agniveernavy.cdac.in पर जारी किया किया गया है। जानें कब होगी परीक्षा

Image

भारतीय नौसेना अग्निवीर एडमिट कार्ड 2024

Indian Navy Agniveer Admit Card 2024: इंडियन नेवी में अग्नीवीर भर्ती परीक्षा से जुड़ा नया अपडेट आ गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, उनके लिए Indian Navy Agniveer Admit Card 2024 Release कर दिया गया है। इन प्रवेश पत्र को agniveernavy.cdac.in पर जारी किया किया गया है। हालांकि यहां खबर में एडमिट कार्ड चेक व डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक दिया गया है। परीक्षा में मात्र कुछ दिन बचे है। चेक करें कब है एग्जाम

उम्मीदवार भारतीय नौसेना अग्निवीर की वेबसाइट - agniveernavy.cdac.in से SSR और MR के लिए अग्निवीर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कब है भारतीय नौसेना परीक्षा 2024, Indian Navy Agniveer 2024 Exam Date

भारतीय नौसेना इस परीक्षा का आयोजन 09 से 11 जुलाई तक करेगी। आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, "अग्निवीर 02/2024 के लिए INET SSR उम्मीदवारों के लिए 09 जुलाई 2024 से 11 जुलाई 2024 तक और MR उम्मीदवारों के लिए 12 जुलाई 2024 से 15 जुलाई 2024 तक आयोजित किया जाएगा।

Indian Navy Agniveer 2024 Exam Key Highlight

  • भारतीय नौसेना परीक्षा 2024 का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या 100 होगी, हर सवाल के लिए एक अंक होगा। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पीय) की होगी।
  • भारतीय नौसेना परीक्षा 2024 के प्रश्न पत्र में चार खंड होंगे - अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामान्य जागरूकता। सभी विषयों में जो सवाल पूछे जाएंगे वे 12वीं कक्षा के स्तर तक के होंगे।
  • भारतीय नौसेना परीक्षा 2024 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई यानी 0.25 अंक काटे जाएंगे।

भारतीय नौसेना अग्निवीर एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अग्निवीर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • भारतीय नौसेना अग्निवीर की वेबसाइट - agniveernavy.cdac.in पर जाएं।
  • अपने 'पंजीकृत ईमेल' और 'पासवर्ड' का उपयोग करके अपने खाते में लॉग इन करें।
  • Indian Navy Agniveer Admit Card 2024 Download Link पर क्लिक करें।
  • Indian Navy Agniveer Admit Card 2024 Download करें।
Indian Navy Agniveer Admit Card 2024 Download Link

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, "हॉल टिकट, भुगतान या आवेदन की स्थिति से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए, उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे कार्य दिवसों में सुबह 09:00 से 17:30 के बीच +91-9363322818 पर कॉल करें।"

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article