एजुकेशन

Indian Army Internship: भारतीय सेना के साथ इंटर्नशिप का मौका, स्टाइपेंड मिलेगा 75000 रुपये

Indian Army Internship: रतीय सेना ने युवाओं के लिए इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम (IAIP) 2026-27 के दूसरे संस्करण की शुरुआत कर दी है। इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में आपको 75 दिन काम करना होगा जिसमें 60 दिन ऑफिस से काम करना होगा और 15 दिन वर्क फ्रॉम होम।

Image

इंडियन आर्मी में इंटर्नशिप का मौका

Indian Army Internship: क्या आप इंडियन आर्मी के साथ काम करना चाहते हैं? अगर हां, तो भारतीय सेना आपको एक सुनहरा मौका दे रही है। अब आप भारतीय सेना के साथ इंटर्नशिप कर सकते हैं और इसके लिए आपको 75 हजार रुपये स्टाइपेंड भी मिलेगा। बहुत सारे युवा आर्मी में जाने का सपना देखते हैं, ऐसे में ये opportunity आपके सपने को पूरा कर सकती है। भारतीय सेना ने युवाओं के लिए इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम (IAIP) 2026-27 के दूसरे संस्करण की शुरुआत कर दी है। इस कार्यक्रम के दौरान चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सेना के अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मिलेगा।

इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में आपको 75 दिन काम करना होगा जिसमें 60 दिन ऑफिस से काम करना होगा और 15 दिन वर्क फ्रॉम होम। इस इंटर्नशिप की लोकेशन होगी दिल्ली एनसीआर। एक बात ये कि आपको अपने रहने का इंतजाम खुद करना होगा। इस इंटर्नशिप के लिए जो युवा सलेक्ट होंगे सेना की टेक्निकल विंग में काम करने का मौका मिलेगा। आपको बता दें कि AI से लेकर मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी और एथिकल हैकिंग के फील्ड में इंटरर्नशिप आप यहां से कर सकते हैं।

इंडियन आर्मी इंटर्नशिप

इंडियन आर्मी इंटर्नशिप

इन क्षेत्रों में मिलेगा काम करने का अवसर

इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित क्षेत्रों में आवेदन कर सकते हैं-

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML)
  • साइबर सिक्योरिटी और एथिकल हैकिंग
  • क्वांटम कंप्यूटिंग और क्रिप्टोग्राफी
  • ड्रोन और मानव रहित हवाई वाहन (UAV)
  • रोबोटिक्स और ऑटोनॉमस सिस्टम
  • स्पेस और सैटेलाइट टेक्नोलॉजी
  • एडवांस्ड वेपन सिस्टम और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स
  • 5G/6G और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी
  • फिनटेक (Financial Technology)
  • मास कम्युनिकेशन और मास मीडिया

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार नेशनल इंटर्नशिप पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं पर पात्रता, उपलब्ध इंटर्नशिप प्रोजेक्ट्स और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है। अभ्यर्थी इस सीधे लिंक की मदद से भी आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप इस इंटर्नशिप योजना का हिस्सा बनना चाहते हैं तो नेशनल इंटनशिप पोर्टल internship.aicte-india.org पर आवेदन कर सकते हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article