एजुकेशन

India Post Registration Online Apply: इंडिया पोस्ट GDS भर्ती शुरू, 28740 वैकेंसी के लिए 10वीं पास ऑनलाइन करें आवेदन

India Post GDS Recruitment 2026 Begins: इंडिया पोस्ट ने देश भर में 28,740 पदों के लिए GDS भर्ती 2026 शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार जरूरी शर्तें पूरी करते हैं, वे indiapostgdsonline.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सिलेक्शन मेरिट के आधार पर होगा। इस लेख में आप स्टेप्स और परीक्षा से जुड़ी जानकारी पा सकते हैं।

India Post GDS Recruitment 2026

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती शुरू, 28740 वैकेंसी के लिए 10वीं पास ऑनलाइन करें आवेदन

India Post GDS Recruitment 2026 Start Date (India Post Registration Online Apply): इंडिया पोस्ट में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने का मौका आज से शुरू हा गया है। इंडिया पोस्ट ने देश भर में 28,740 पदों को भरने के लिए जीडीएस भर्ती 2026 शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार जरूरी शर्तें पूरी करते हैं, वे इसकी आधिकारिक साइट indiapostgdsonline.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सिलेक्शन मेरिट के आधार पर होगा। स्टेप्स और परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए आगे पढ़ें। इंडिया पोस्ट ने आधिकारिक तौर पर 23 पोस्टल सर्कल में 28,740 बड़ी वैकेंसी के लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की घोषणा की है।

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 क्या है, India Post GDS Vacancy 2026 Kya hai

यह भर्ती अभियान पोस्टल डिपार्टमेंट में सरकारी नौकरी ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए, खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में, एक बड़ा मौका है।

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026, India Post GDS Vacancy 2026 in Hindi

India Post GDS Recruitment 2026 के माध्यम से ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM), और डाक सेवक के पदों को भरा जाएगा।

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 की अंतिम तिथि, India Post GDS Vacancy 2026 Last Date

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार 14 फरवरी, 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट: indiapostgdsonline.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं।

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के लिए योग्यता, India Post GDS Vacancy 2026 Qualification

जो उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से क्लास 10 (सेकेंडरी स्कूल परीक्षा) पास कर चुके हैं और जिनके पास गणित और अंग्रेजी में पासिंग मार्क्स हैं, वे अप्लाई कर सकते हैं। आवेदकों के पास बेसिक कंप्यूटर स्किल्स और जिस पोस्टल सर्कल के लिए वे अप्लाई कर रहे हैं, उसकी लोकल भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए।

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क, India Post GDS Vacancy 2026 Application Fee

जनरल/ओबीसी/ EWS उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये जबकि सभी महिला आवेदक, SC/ST आवेदक, PwBD आवेदक, और ट्रांसजेंडर महिला के लिए आवेदन निशुल्क है।

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 अप्लाई कैसे करें? India Post GDS Recruitment 2026 Online Apply

India Post GDS Recruitment 2026 Online Apply करने के लिए इन स्टेप्स को पूरा करें:

स्टेप 1: इंडिया पोस्ट GDS की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: जरूरी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।

स्टेप 3: सभी जरूरी जानकारी देकर एप्लीकेशन फॉर्म ध्यान से भरें।

स्टेप 4: जरूरी डॉक्यूमेंट्स की साफ स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।

स्टेप 5: एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें और फीस का पेमेंट करें।

स्टेप 6: फॉर्म की कॉपी डाउनलोड करें, इसका प्रिंट ले लें।

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026, India Post GDS Vacancy 2026 Date

शेड्यूल के अनुसार, एडिट/करेक्शन विंडो 18 और 19 फरवरी को उपलब्ध होगी। पहली मेरिट लिस्ट 28 फरवरी, 2026 को जारी होने की उम्मीद है। इसमें डिवीजन का नाम, ऑफिस, जिस पद के लिए अप्लाई किया गया है, कैटेगरी, रजिस्ट्रेशन नंबर, मार्क्स का परसेंटेज, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की जगह जैसी डिटेल्स होंगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article