IIT JAM 2027 Registration Begins Today: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर (IIT Kharagpur) ने आज JAM 2027 Exam के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार jam.iitkgp.ac.in से पंजीकरण कर सकेंगे। इस परीक्षा के जरिए IITs और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों के विभिन्न पोस्टग्रेजुएट साइंस प्रोग्राम में दाखिले का मौका मिलता है। रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर 2026 है।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 14 फरवरी 2027 को आयोजित होगी। यानी IIT JAM 2027 Form भरने के बाद आपके पास तैयारी करने का अच्छा समय होगा। इसलिए बेतहर रणनीति बनाएं और तैयारी लगातार बनाए रखें।
IIT JAM 2027 Exam
- JAM 2027 कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक पेपर के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे यानी 180 मिनट का समय मिलेगा।
- पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। इसमें केमिस्ट्री (CY), जियोलॉजी (GG) और मैथ्स (MA) के पेपर होंगे।
- दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। इसमें बायोटेक्नोलॉजी (BT), इकोनॉमिक्स (EN), गणितीय सांख्यिकी (MS) और फिजिक्स (PH) के पेपर शामिल हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: MP में पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों पर बंपर भर्ती, जानें कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन
IIT Kharagpur की आधिकारिक वेबसाइट पर JAM 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन 11 सितंबर से शुरू होने और 12 अक्टूबर को आवेदन की अंतिम तारीख बताई गई है।
कितनी है आवेदन फीस?
महिला, एससी, एसटी और PwD उम्मीदवारों को एक टेस्ट पेपर के लिए 1,000 रुपये और दो पेपर के लिए 1,350 रुपये फीस देनी होगी। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए एक पेपर की फीस 2,000 रुपये और दो पेपर की फीस 2,700 रुपये है।
IIT JAM 2027 Registration कैसे करें?
उम्मीदवार सबसे पहले jam.iitkgp.ac.in पर जाएं और JOAPS पोर्टल खोलकर रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से अकाउंट बनाएं। लॉगिन करने के बाद व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी जानकारी भरें। इसके बाद टेस्ट पेपर और परीक्षा शहर चुनकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। फीस जमा करने के बाद फॉर्म को ध्यान से जांचें और सबमिट कर दें। अंत में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
पोर्टल पर कुछ जानकारी में सुधार के लिए करेक्शन सुविधा 10 नवंबर 2026 को संभावित रूप से शुरू की जाएगी।
