एजुकेशन

IIT Dhanbad Placement : आईआईटी-आईएसएम धनबाद में रिकॉर्ड प्लेसमेंट, छात्रों को मिला 1.26 करोड़ तक का पैकेज

IIT Dhanbad Placement : आईआईटी-आईएसएम धनबाद के छात्रों को इस वर्ष रिकॉर्ड प्लेसमेंट मिला है। संस्थान के प्लेसमेंट सेल की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल तक 1,025 छात्रों का कैंपस सेलेक्शन हुआ है।

Image

IIT Dhanbad Placement

IIT Dhanbad Placement : आईआईटी-आईएसएम धनबाद के छात्रों को इस वर्ष रिकॉर्ड प्लेसमेंट मिला है। संस्थान के प्लेसमेंट सेल की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल तक 1,025 छात्रों का कैंपस सेलेक्शन हुआ है। मिनरल्स एंड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग के छात्र सौरव शक्ति को सबसे अधिक 1.26 करोड़ के सालाना पैकेज पर प्लेसमेंट मिला है। उन्हें यह जॉब अमेजन ने ऑफर किया है। उनकी पोस्टिंग जापान में होगी।

बताया गया है कि संस्थान के किसी छात्र को यह अब तक का सबसे बड़ा पैकेज ऑफर है। चार छात्र ऐसे हैं, जिन्हें 60 लाख से अधिक का पैकेज मिला है। कंपनियों ने 48 छात्रों को 51 से 60 लाख तक के पैकेज पर नौकरी ऑफर की है। इसी तरह 27 छात्रों को 41 से 50 लाख, 58 छात्रों को 31 से 40 लाख तक के वार्षिक पैकेज पर प्लेसमेंट मिला है। 21 से 30 लाख के रेंज में 150 छात्रों, 11 से 20 लाख तक वार्षिक पैकेज पर 386 और 6 से 10 लाख के बीच 291 छात्रों को प्लेसमेंट हासिल हुआ है।

संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. धीरज कुमार ने बताया कि प्लेसमेंट के लिए रजिस्टर्ड कुल छात्रों की संख्या 1,622 है। अब तक 78 फीसदी छात्रों को प्लेसमेंट मिल चुका है, बाकी 22 फीसदी छात्रों को भी कई कंपनियों से प्लेसमेंट के ऑफर मिले हैं, लेकिन अंतिम तौर पर सेलेक्शन के पहले उनकी प्रोफाइल सार्वजनिक नहीं की जा सकती। आने वाले महीनों में 50 से अधिक कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए आने वाली हैं।

संस्थान की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक जॉब ऑफर बीटेक प्रोग्राम के छात्रों को मिले हैं। बीटेक कोर्स में 62.87 प्रतिशत, ड्यूल बीटेक में 92.86 प्रतिशत, ड्यूल डिग्री (बीटेक एमटेक) में 75 प्रतिशत, एमएससी में 51.24 प्रतिशत, एमएससी टेक (तीन वर्षीय) में 45 प्रतिशत, एमएससी इंटीग्रेटेड में 71.43 प्रतिशत, एमटेक में 30.35 प्रतिशत और एमबीए कोर्स में 60.66 प्रतिशत छात्रों का प्लेसमेंट हो चुका है। प्लेसमेंट ड्राइव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, फ्लिपकार्ट सहित देश-विदेश की कई दिग्गज कंपनियां शामिल रही हैं।

इनपुट: आईएएनएस

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article