एजुकेशन

IIMC Assistant Professor Recruitment 2024: आईआईएमसी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली वैकेंसी, इस डेट तक करें अप्लाई

IIMC Assistant Professor Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली ने रीजन कैंपस वाइज असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcrecruitmentcell@gmail.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां जानें आईआईएमसी असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया जान सकते हैं।

Image

IIMC Assistant Professor Recruitment 2024: आईआईएमसी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती

IIMC Assistant Professor Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली ने अपने यहां पर रीजन कैंपस में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (IIMC Assistant Professor Vacancy) किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार IIMC के मेल आईडी iimcrecruitmentcell@gmail.com पर भेज सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 6 जून 2024 है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए जम्मू, अमरावती, आइजोल, कोट्टायम और ढेंकनाल के परिसरों की रिक्तियों पर भर्ती (IIMC Professor Recruitment) की जाएगी। यहां आप क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

IIMC Assistant Professor Recruitment: शैक्षणिक योग्यता

आईआईएमसी के प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स में 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) क्वालीफाई होना अनिवार्य है। इसके अलावा इस क्षेत्र में कम से कम 3 साल का अनुभव होना अनिवार्य है।

IIMC Assistant Professor Vacancy: एज लिमिट

प्रोफेसर कि इन पदों पर भर्ती के लिए उम्र अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 55 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।

IIMC Recruitment 2024: कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर नियुक्ति

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां उम्मीदवारों की नियुक्ति कॉन्ट्रेक्ट यानी अनुबंध के आधार पर की जाएगी। ध्यान रहे यहां चयनित अभ्यर्थियों को आईआईएमसी के प्राधिकारियों व विद्यार्थियों के फीडबैक के आधार पर इस कॉन्ट्रेक्ट को बढ़ाया जा सकता है।

IIMC Assistant Professor Vacancy: कैसे करें आवेदन

IIMC के प्रोफेसर्स के पदों पर आवदेन करने के लिए सबसे पहले अपना अपडेटेड रिज्युमे iimcrecruitmentcell@gmail.com पर भेजें। यदि आप एक से अधिक जगह आवेदन करना चाहते हैं तो कैंपस के नाम का उल्लेख करें। साथ ही एक से अधिक पदों पर आवदेन करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म में जिक्र करना ना भूलें।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article