इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) भारत में एमबीए कोर्स के लिए प्रसिद्ध है। मैनेजमेंट कोर्स के लिए प्रसिद्ध IIM लखनऊ 41 साल का हो गया है। अपने 41 फाउंडेशन डे पर बड़े शैक्षणिक बदलावों के साथ आईआईएम लखनऊ 12वीं पास छात्रों के लिए भी अंडर ग्रेजुएट कोर्स शुरू करने जा रहा है। अगर आपको भी मैनेजमेंट कोर्स करने का सपना है तो अब आपको IIM से बढ़ने के लिए अंडर ग्रेजुएट कोर्स करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि अब आप IIM Lucknow से मैनेजमेंट में अंडर ग्रेजुएशन कोर्स भी कर सकते हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताएं।
मैनेजमेंट में चौथे स्थान पर IIM Lucknow
बता दें कि भारत सरकार की मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की रैंकिंग में आईआईएम अहमदाबाद, बेंगलुरु और कोझिकोड के बाद आईआईएम लखनऊ ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। ऐसे में इस संस्थान द्वारा 12वीं पास छात्रों के लिए मैनेजमेंट में यूजी कोर्स शुरू करना किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है।
IIM लखनऊ से कितने साल का होगा यूजी कोर्स
बता दें कि IIM लखनऊ द्वारा 4 साल का यूजी कोर्स शुरू किया जा रहा है। इस कोर्स में मैनेजमेंट स्टडीज को एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ जोड़ा जाएगा। बता दें कि इसके लिए आईआईएमएल (IIML) के निदेश आईआईटी लखनऊ के साथ संपर्क में है। ताकि जाना जा सके कि वहां यूजी कोर्स किस तरह से संचालित किए जा रहे है। साथ ही यह भी जानने का प्रयास किया जा रहा है कि AI को मैनेजमेंट फैकल्टी के साथ कैसे ट्रेंड किया जा सकता है।
IIM UG कोर्स में 12वीं पास कैसे ले सकते हैं दाखिला?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आईआईएम लखनऊ द्वारा मैनेजमेंट और एआई को मिलाकर एक 4 साल का अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम तैयार करने की योजना बनाई है। इस कोर्स में 12वीं पास उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। कोर्स में प्रवेश वह उम्मीदवार ले सकेंगे जिन्होंने JEE Advanced परीक्षा पास की है।
3 साल के बाद एग्जिट का ऑप्शन
बता दें कि इस कोर्स में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों के पास 3 साल में यूजी की डिग्री लेकर बाहर निकलने का विकल्प है। लेकिन यदि वह अगर 4 साल का पूरा कोर्स करते हैं तो उन्हें ऑनर्स की डिग्री मिलेगी।
