IIM CAT Final Answer Key 2024: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कलकत्ता ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट
CAT 2024 फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। बता दें कि कैट 2024 परीक्षा 24 नवंबर को तीन शिफ्ट में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। अब कैट परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों को कैट परीक्षा के रिजल्ट (IIM CAT Result 2024) का इंतजार है।
CAT 2024 Result Date: कब जारी होगा कैट रिजल्ट
बता दें कि आईआईएम कलकत्ता की ओर से अभी तक कैट के परिणाम की तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि बहुत जल्द परिणाम की घोषणा हो जाएगी। अब सभी कैट 2024 रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।How to check CAT Result: कैट 2024 रिजल्ट ऐसे करें चेक
कैट 2024 रिजल्ट नीचे लिखे स्टेप्स के जरिए चेक कर सकते हैं-
- कैट रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर विजिट करें।
- इसके बाद CAT रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन डिटेल्स एंटर करके सबमिट कर दें।
- इसके बाद स्क्रीन पर IIM CAT रिजल्ट 2024 डिसप्ले हो जाएगा।
IIM CAT 2024: 2.93 लाख अभ्यर्थी हुए थे शामिल
बता दें कि कैट एग्जाम में शामिल होने के लिए 3.29 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि परीक्षा में 2.93 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा 24 नंवबर को 389 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
