एजुकेशन

IGNOU June TEE 2025: इग्नू ने जारी की जून टर्म एंड परीक्षा के लिए संभावित तिथियां, तुरंत कर लें नोट

IGNOU June TEE 2025 Date Sheet: इग्नू ने जून टर्म एंड परीक्षा 2025 के लिए संभावित तिथि पत्र जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार इस अपडेट को आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in से देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

इग्नू जून टीईई 2025 डेट शीट

IGNOU June TEE 2025 Date Sheet: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, इग्नू ने जून टर्म एंड परीक्षा 2025 के लिए संभावित तिथि पत्र जारी कर दिया है। आधिकारिक इग्नू तिथि पत्र के अनुसार, ओडीएल उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 2 जून से शुरू होगी और 11 जुलाई, 2025 को समाप्त होगी। जून 2025 में टर्म एंड परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार इग्नू की संभावित तिथि पत्र पीडीएफ को ignou.ac.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

तिथि पत्र में उल्लेख किया गया है कि इग्नू टीईई परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा का पैटर्न

पैटर्न के अनुसार, पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को याद रखें कि ये महज संभावित तिथि पत्र है, परीक्षा की तिथियां बदली जा सकती हैं। इसलिए, उन्हें अपडेट न चूकने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

IGNOU June TEE 2025 Date Sheet कैसे डाउनलोड करें?

इग्नू जून 2025 डेट शीट डाउनलोड करने का तरीका देखें:

  • आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, Announcements पर क्लिक करिये।
  • News/ Announcements/ Notification के नीचे देखिए।
  • 'Announcement: Exam Form for Term-End Examination (TEE) June-2025' पर क्लिक करिये।
  • अब पॉप अप खुलेगा, यहां नीले रंग से लिखे Click here पर क्लिक करिये।

आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, "छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे उपरोक्त मामलों (बिंदु 3, 6, 7 और 8) के अलावा डेट शीट में विसंगति, यदि कोई हो, को ईमेल आईडी: datesheet@ignou.ac.in पर 05.04.2025 तक निम्नलिखित प्रारूप में सूचित करें। 05.04.2025 के बाद किसी भी बदलाव के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।" अधिक जानकारी के लिए, कोई भी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article