Ignou June 2025 Exam Date, Ignou June TEE 2025 Date sheet: इग्नू जून 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए अहम (Ignou June 2025 Exam Date) सूचना है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जून 2025 टर्म-एंड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर (Ignou June Date Sheet 2025) दिया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।
Ignou June 2025 Exam Date: इग्नू जून टर्म एंड एग्जामिनेशन डेट 2025
डेटशीट के मुताबिक इग्नू जून 2025 टर्म एंड की परीक्षा 2 जून 2025 से शुरू होकर 11 जुलाई 2025 को समाप्त होगी। परीक्षा दो पालियों में निधारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
Ignou June TEE Date Sheet 2025 Download: यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- IGNOU की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर डेटशीट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- परीक्षा का टाइम टेबल आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Ignou June TEE Exam Date: कब जारी होगा हॉल टिकट
बता दें इग्नू 2025 टीईई अंतिम परीक्षा 11 जुलाई को होगी। टर्म एंड परीक्षाओं के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे डाउनलोड कर सकेंगे हॉल टिकट
- सबसे पहले IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां Hall Ticket वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर भविष्य में संदर्भों के लिए इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Ignou June TEE Exam 2025: इस बात का रखें ध्यान
- यह पाठ्यक्रम एक ही समूह (Group 1 to Group 6) से संबंधित है, क्योंकि रिसी विशेष पाठ्यक्रम के लिए परीक्षाएं एक ही डेट और समय पर आयोजित की जाती हैं।
- यह पाठ्यक्रम विभिन्न वर्षों के बैकलॉग पाठ्यक्रम हैं।
- एम.पी कार्यक्रमों में पाठ्यक्रम विभिन्न विशेषज्ञताओं से सबंधित हैं।
- यह पाठ्यक्रम विभिन्न कार्यक्रमों का हिस्सा हैं।
छात्र इन मामलों के अलावा डेटशीट में किसी प्रकार की कोई विसंगति को 27 फरवरी 2025 तक ईमेल के माध्यम से सूचित आधिकारिक मेल आईडी पर सूचित कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
