एजुकेशन

IGNOU JAT Exam Date 2023: जारी हुआ इग्नू जेएटी फेज 2 परीक्षा का शेड्यूल, यहां करें चेक

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 14, 2024, 08:04 PM IST

IGNOU JAT Exam Date 2023, IGNOU JAT Phase 2 Exam Date 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इग्नू जीनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट फेज 2 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर जाकर अपने परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। यहां देखें इग्नू जूनियर असिस्टेंट टाइपिस्ट एग्जाम फेज 2 की डेट।

Image

IGNOU JAT Exam Date 2023: यहां देखें इग्नू जेएटी फेज 2 परीक्षा की तारीख

IGNOU JAT Exam Date 2023, IGNOU JAT Phase 2 Exam Date 2023: इग्नू जीनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इग्नू जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट फेज 2 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। सेकेंड फेज की परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी को किया जाएगा। परीक्षा का शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। उम्मीद है कि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से तीन से चार दिन पहले घोषित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपने परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

IGNOU JAT Exam Date 2023

सबसे पहले nta.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर जाकर IGNOU Junior Assistant Typist Exam Date 2023 लिंक पर क्लिक करें।

परीक्षा का पूरा शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

IGNOU JAT Phase 2 Exam Date 2023: इतने पदों पर रिक्तियां

बता दें इग्नू ने जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के 50 और स्टेनोग्राफर के कुल 52 पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। यहां आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 21 दिसंबर 2023 तक का समय दिया गया था। वहीं आवेदन फॉर्म में संशोधन के लिए उम्मीदवारों को 22 से 25 दिसंबर 2023 का समय दिया गया था।

IGNOU JAT Phase 2 Exam Date: परीक्षा केंद्र की जानकारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी परीक्षा से हफ्तेभर पहले परीक्षा केंद्र की जानकारी अभ्यर्थियों को दे देगा। इसके लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।
End of Article