IGNOU Campus Placement Job Offers: अब डिस्टेंस लर्निंग कोर्स के साथ कैंपस प्लेसमेंट का मौका भी मिलने वाला है। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) में पढ़ाई करने वाले छात्रों को अब कोर्स के साथ जॉब भी मिलेगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (SBI Life Insurance) इग्नू के छात्रों को जॉब ऑफर करने वाली है। इसके लिए कंपनी की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
इग्नू के लिए एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कैंपस प्लेसमेंट सेल्स और कस्टमर रिलेशनशिप सेक्शन में दिया जाएगा। इसके लिए कई शर्तें भी रखी गई हैं। आइए कैंपस प्लेसमेट के इस ऑफर के बारे में करीब से जानते हैं।
IGNOU Campus Placement: किस पोस्ट पर होगा प्लेसमेंट?
इग्नू और एसबीआई लाइफ इश्योरेंस कंपनी के पार्टनरशिप में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का ऐलान किया गया है। इस प्लेसमेंट राउंड में यूनिट मैनेजर और बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें इग्नू के कैंपस प्लेसमेंट सेल द्वारा रजिस्ट्रेशन मांगे जा रहे हैं।
IGNOU Placement के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
IGNOU के इस प्लेसमेंट राउंड में हिस्सा लेने के लिए कैंडिडेट्स को ईमेल के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को Careers.north2@sbilife.co.in पर संपर्क करना होगा। इसके अलावा इग्नू के किसी व्यक्ति से 011-29571114 पर संपर्क कर सकते हैं।
IGNOU SBI Life Insurance Placement 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
SBI Life Insurance में कितने का पैकेज?
इग्नू और एसबीआई लाइफ इश्योरेंस कंपनी के पार्टनरशिप पर ऑफर होने वाला यह प्लेसमेंट 2.85 लाख के पैकेज का होगा। इस प्लेसमें राउंड में हिस्सा लेने के लिए 11 फरवरी 2025 को इग्नू कैंपस के कन्वेंशन सेंटर, मैदान गढ़ी, नई दिल्ली पर जाना होगा। प्लेसमेंट रिपोर्टिंग और रजिस्ट्रेशन सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर 10:30 बजे तक चलेगा।
प्री प्लेसमेंट टॉक सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस प्लेसमेंट राउंड में कैंडिडेट्स का चयन ग्रेजुएशन की डिग्री के आधार पर होगा। इसमें सेलेक्शन ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू राउंड के आधार पर किया जाएगा। बता दे कि जॉब ऑफर सेल्स प्लानिंग, कस्टमर रिलेशनशिप और कम्युनिकेशन स्किल्स के लिए होने वाली है।
