ICAR IARI Technician Result 2023, ICAR IARI Technician Tier I Result 2023: इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट (IARI), इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चर रिसर्च (ICAR) ने टेक्नीशियन टियर 1 री-एग्जाम का रिजल्ट आज यानी 25 दिसंबर को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।
ICAR IARI Technician Result 2023: जुलाई में हुई थी परीक्षा
टेक्नीशियन री-एग्जाम का आयोजन 7 जुलाई, 8 जुलाई और 10 जुलाई को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 10:30 बजे, दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे और शाम 4 बजे से 5.:30 बजे तक ऑनलाइन मोड में हुई थी। वहीं अब इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है।
ICAR IARI Technician Tier II Exam 2023: कब होगी टियर 2 परीक्षा
टेक्नीशियन टियर 1 एग्जाम में सफल अभ्यर्थी ही टियर 2 एग्जाम में शामिल होने के योग्य होंगे। जारी सूचना के अनुसार, टियर 2 परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी को दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक किया जाएगा। यह परीक्षा दिल्ली एनसीआर/नोएडा, कोलकाता और बेंगलुरु में होगी। वहीं, इसका एडमिट कार्ड तय समय पर जारी कर दिया जाएगा।
How to download ICAR IARI Technician Tier I Result 2023
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाएं।
- फिर ICAR IARI Technician Tier I Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
ICAR IARI Technician Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस परीक्षा के माध्यम से टेक्नीशियन के कुल 641 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 286 पद, ईडब्ल्यूएस के 61 पद, ओबीसी के 133 पद, एससी के 93 पद और एसटी के 68 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
