एजुकेशन

ICAI Exams Postponed: जम्मू और पंजाब में CA फाइनल और इंटरमीडिएट एग्जाम स्थगित, बाढ़ और भारी बारिश के चलते फैसला

ICAI Exams Postponed in Jammu and Punjab: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने पंजाब और जम्मू शहर के चुनिंदा केंद्रों पर 3 और 4 सितंबर 2025 को होने वाली सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। जम्मू और पंजाब में बाढ़ और भारी बारिश के चलते यह फैसला लिया गया है।

Image

ICAI Exams Postponed in Jammu and Punjab

ICAI Exams Postponed in Jammu and Punjab: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने पंजाब और जम्मू शहर के चुनिंदा केंद्रों पर 3 और 4 सितंबर 2025 को होने वाली सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। जम्मू और पंजाब में बाढ़ और भारी बारिश के चलते यह फैसला लिया गया है। यह घोषणा मंगलवार को संस्थान की 30 मई 2025 की पूर्व अधिसूचना में आंशिक संशोधन के रूप में की गई। पंजाब और जम्मू के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ की खबरों के बाद यह स्थगन किया गया है, जिससे सामान्य कामकाज बाधित हुआ और परीक्षा आयोजित करने में समस्या आ गई है।

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने पंजाब और जम्मू शहर के चुनिंदा केंद्रों पर 3 और 4 सितंबर 2025 को होने वाली सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। आईसीएआई ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय केवल कुछ केंद्रों तक ही सीमित है और अन्य क्षेत्रों में परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी।

नई तिथि नहीं हुईं जारी

आईसीएआई ने प्रभावित परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा नहीं की है। संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.icai.org पर जल्द ही नई डेट घोषित की जाएंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे तैयारी में जुटे रहें।

पंजाब में बारिश से बुरा हाल

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पंजाब 1988 के बाद से सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है, जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई है और 2.56 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। सतलुज, व्यास और रावी नदियों के बाढ़ के पानी के साथ-साथ मौसमी बारिश भी मुश्किलें पैदा कर रही है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article