एजुकेशन

ICAI CA Result 2025: घोषित हुआ सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट का रिजल्ट, icai.nic.in पर करें चेक

ICAI CA Inter, Foundation Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया आज यानी 4 मार्च को सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन जनवरी परीक्षा का रिजल्ट (ICAI CA Inter Result) जारी कर दिया है। नतीजे का ऐलान होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in, icai.org पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

Image

ICAI CA Inter, Foundation Result 2025: यहां देखें सीए इंटर और फाउंडेशन का रिजल्ट

ICAI CA Inter, Foundation Result 2025: सीए इंटर और फाउंडेशन जनवरी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (ICAI CA Intermediate Result) खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) आज यानी 4 मार्च को सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन जनवरी परीक्षा का रिजल्ट जारी (ICAI CA Foundation Result) कर दिया है। इस बात की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई है। नतीजे का ऐलान होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in, icai.org पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

ICAI CA Inter, Foundation Result : कब हुई थी परीक्षा

बता दें आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 1 जनवरी की परीक्षा 11, 13 और 15 जनवरी को हुई थी। जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 17, 19 और 21 जनवरी को निर्धारित थी। वहीं सीए फाउंडेशन की परीक्षा 12, 16, 18 और 20 जनवरी 2025 को हुई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

ICAI CA January Result: यहां चेक करें रिजल्ट

  1. icai.nic.in
  2. icai.org

How To Check ICAI CA Inter, Foundation Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट

  • ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर ICAI CA Inter, Foundatiuon Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

ICAI CA January Result: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. एनरोलमेंट नंबर
  3. पासवर्ड
  4. विषयवार मार्क्स
  5. कुल प्राप्तांक
  6. कुल मार्क्स

अभ्यर्थियों से ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article