ICAI CA Foundation, Intermediate Result 2026 Today: आईसीएआई सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CA Foundation January Result) खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया आज यानी 8 मार्च को दोपहर तक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम (CA Intermediate January Result) घोषित कर सकता है। आईसीएआई ने इस बात की जानकारी नोटिफिकेशन जारी कर दी थी। जनवरी 2026 में सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
ICAI CA January Result 2026: सीए फाइनल ग्रुप 1 और 2 में इतने छात्र पास
बता दें आईसीएआई ने 2 मार्च को सीए फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे। यहां ग्रुप 1 की परीक्षा के लिए कुल 53,652 उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 11,282 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि ग्रुप 2 में 38,169 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी और 3,726 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। इसका पासिंग 9.76 रहा है। वहीं अब सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट जनवरी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने जा रहा है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
ICAI CA Foundation, Intermediate Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट का रिजल्ट
- सबसे पहले ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ICAI CA Foundation, Intermediate January Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
ICAI CA Foundation, Intermediate January Result: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
- प्राप्तांक
- कुल मार्क्स
ICAI CA Foundation, Intermediate Result: कब हुई थी सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की परीक्षा
बता दें सीए फाउंडेशन जनवरी की परीक्षा 18, 20, 22, 24 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। जबकि सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षाएं 6, 8, 10 जनवरी 2026 और ग्रुप 2 की परीक्षा 12, 15 और 17 जनवरी 2026 को निर्धारित थी। वहीं रिजल्ट आज यानी 8 मार्च 2026 को शाम 6 बजे संभावित है।
आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
