एजुकेशन

CA Foundation Dec Result 2023 Date: कब जारी होगा सीए फाउंडेशन दिसंबर का रिजल्ट, यहां करें चेक

ICAI CA Foundation Dec Result 2023 Date: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउेंटेंट्स ऑफ इंडिया जल्द ही सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी करेगा। परिणाम घोषित होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां आप जान सकते हैं कि सीए फाउंडेशन का रिजल्ट कब आएगा।

Image

CA Foundation Dec Result 2023 Date: इस दिन जारी होगा सीए फाउंडेशन दिसंबर का रिजल्ट

ICAI CA Foundation Dec Result 2023 Date: सीए फाउंडेशन के रिजल्ट को लेकर बिग ( CA Foundation Dec Result 2023) अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउेंटेंट्स ऑफ इंडिया जल्द ही सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी कर ( CA Foundation Dec Result 2023 Date) सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 10 फरवरी से पहले सीए फाउंडेशन के परिणाम की घोषणा कर ( CA Foundation Result) दी जाएगी। हालांकि अभी रिजल्ट को लेकर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

CA Foundation Dec Result Date: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें सीए फाउंडेश दिसंबर 2023 की परीक्षाएं 31 दिसंबर से 6 जनवरी 2024 के बीच आयोजित की गई थी। इसके लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

ICAI CA Foundation Dec Result 2023 Download: यहां चेक करें रिजल्ट

  • icai.org पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर ICAI CA Foundation December 2023 Result लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CA Foundation Dec Result: पास होने के लिए इतने मार्क्स

सीए फाउंडेशन की परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। जबकि कुल मिलाकर सभी चार पेपरों में 50 प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य है। यदि आपके किसी एक विषय में बी 40% से कम मार्क्स आते हैं तो अभ्यर्ती असफल माने जाएंगे। आपको फिर से फाउंडेशन की परीक्षा में शामिल होने होगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article