एजुकेशन

IBPS RRB PO Prelims Result 2025: घोषित हुए आईबीपीएस आरआरबी पीओ परीक्षा का परिणाम, ibps.in से ऐसे करें चेक

IBPS RRB PO Prelims Result 2025: आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। इन रिजल्ट को IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जारी किया गया है। स्कोरकार्ड उम्मीदवारों के लिए 24 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो जानें IBPS RRB PO Prelims Result 2025 How to Check

Image

IBPS RRB PO Prelims Result 2025 OUT

IBPS RRB PO Prelims Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन ने आरआरबी पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। यहां खबर में स्टेप बाय स्टेप भी रिजल्ट देखने का तरीका बताया गया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो जानें IBPS RRB PO Prelims Result 2025 Step to Check

स्कोरकार्ड उम्मीदवारों के लिए 24 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगा।

IBPS RRB PO Prelims Result 2025 How to Check

IBPS RRB PO Prelims Result 2025 Online देखने के लिए इन स्टेप्स को करें चेक

  • ibps.in पर जाएं।
  • 'Recent updates' के नीचे देखें
  • 'Scores of Online Preliminary Examination for CRP-RRBs-XIV-Officers Scale I' पर क्लिक करें
  • नया पेज खुलेगा
  • फिर 'Scores of Online Preliminary Examination for CRP-RRBs-XIV - Officers Scale I' पर क्लिक करें।
  • Login Credential भरें और स्कोर देखें
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ऑफिसर स्केल I के लिए ऑनलाइन प्रीलिम्स रिजल्ट 19 दिसंबर 2025 को घोषित किया गया था।

जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा पास कर चुके हैं, वे मेन परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य हैं। जल्द ही मेन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। अभी तक की जानकारी के अनुसार, मेन परीक्षा 28 दिसंबर 2025 को होगी।

मेंस परीक्षा के बारे में

परीक्षा में 200 अंकों के 200 सवाल होंगे। समय अवधि 120 मिनट है। प्रश्न पत्र में 5 सेक्शन होंगे, जिनमें से प्रत्येक में 40 सवाल होंगे - रीजनिंग, कंप्यूटर नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश लैंग्वेज, हिंदी लैंग्वेज और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article