एजुकेशन

IBPS PO, SO Recruitment 2023: आईबीपीएस PO और SO एग्जाम के लिए बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख, अब ibps.in पर इस डेट तक करें अप्लाई

IBPS PO, SO Recruitment 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर और प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी ibps.in पर 28 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

IBPS Exam 2023

Photo : iStock

IBPS PO, SO Recruitment 2023: बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) और प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आईबीपीएस एग्जाम के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह अब आधिकारकि वेबसाइट ibps.in पर 28 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन कि आखिरी तारीख 21 अगस्त निर्धारित की गई थी।

IBPS PO, SO Vacancy 2023: किसके लिए कितने पद

आधिकारीक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1402 और प्रोबेशनरी ऑफिसर के 3049 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स एग्जाम (IBPS SO Prelims Exam 2023) का आयोजन 30 दिसंबर और 31 दिसंबर को किया जाएगा। वहीं, पीओ प्रीलिम्स परीक्षा (IBPS PO Prelims Exam 2023) 23 सितंबर, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को होगी।

IBPS PO, SO Eligibility 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई

आईबीपीएस एसओ या पीओ पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर्स या मास्टर्स डिग्री अनिवार्य है। इसके अलावा आयु 20 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांक, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अप्लाई कर सकेंगे।

How to apply online for IBPS Exam 2023

  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • फिर PO या SO एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट बटन पर क्ल्कि कर दें।

IBPS PO, SO Application 2023: कितना देना होगा शुल्क

आईबीपीएस पीओ या एसओ एग्जाम के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 850 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी / एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 175 रुपए का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article