एजुकेशन

IBPS PO Prelims 2025: आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 17 अगस्त से शुरू, देखें परीक्षा केंद्र के दिशानिर्देश

IBPS PO Prelims 2025 Guidelines in Hindi: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) पीओ प्री परीक्षा के लिए तैयार हो जाइये, क्योंकि कल 17 अगस्त से परीक्षा शुरू हो रही है। शिड्यूल के अनुसार परीक्षा 17, 23 और 24 अगस्त तीन दिन चलेगी। चलिए जानते हैं परीक्षा के लिए क्या है गाइडलाइंस

Image

आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 17 अगस्त से

IBPS PO Prelims 2025 Guidelines in Hindi: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) पीओ प्री परीक्षा के लिए तैयार हो जाइये, क्योंकि कल 17 अगस्त से परीक्षा शुरू हो रही है। शिड्यूल के अनुसार परीक्षा 17, 23 और 24 अगस्त तीन दिन चलेगी। आपको बता दें, आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा चार पालियों में आयोजित की जाएगी -

पहली पाली सुबह 9 बजे से 10 बजे तक,

दूसरी पाली सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक,

तीसरी पाली दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक,

चौथी यानी आखिरी पाली का आयोजन शाम 4:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा।

चलिए जानते हैं परीक्षा के लिए क्या है गाइडलाइंस

रिपोर्टिंग का समय जरूर रखें ध्यान

  • पहली पाली में सुबह 8:30 बजे
  • दूसरी पाली में सुबह 11 बजे
  • तीसरी पाली में दोपहर 1:30 बजे
  • चौथी पाली में शाम 4 बजे

IBPS PO प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना होगा, परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को आवश्यक और प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची यहां दी गई है।

प्रवेश पत्र

परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए प्रवेश पत्र आवश्यक वस्तुओं में से एक है। हॉल टिकट के बिना, उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आवश्यक वस्तुएं

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर उल्लिखित पेंसिल बॉक्स, पानी की बोतल और अन्य महत्वपूर्ण वस्तुएं साथ ले जानी चाहिए।

प्रतिबंधित वस्तुएं

परीक्षा केंद्र पर स्मार्ट फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर चूड़ियां, आभूषण जैसी धातु की वस्तुएं भी नहीं ले जानी चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article