एजुकेशन

IBPS PO Mains Score Card 2025: आईबीपीएस पीओ मेंस परीक्षा का स्कोरकार्ड ibps.in पर जारी, इस लिंक से करें चेक

IBPS PO Mains Score Card 2025 Released: आईबीपीएस पीओ मेंस परीक्षा का स्कोरकार्ड ibps.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से स्कोरकार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

आईबीपीएस पीओ मेंस परीक्षा का स्कोरकार्ड ibps.in पर

IBPS PO Mains Score Card 2025 Download: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने आज 5 फरवरी 2025 को कट ऑफ अंकों के साथ आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा 2025 का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। इन स्कोरकार्ड को (IBPS PO Mains Score Card 2025 Website) ibps.in पर जारी किया गया है। बता दें, अंक केवल उन उम्मीदवारों के लिए जारी किए गए हैं जो मुख्य परीक्षा के लिए योग्य नहीं हैं। योग्य उम्मीदवारों के लिए, अंक और स्कोरकार्ड बाद में जारी किए जाएंगे।

मुख्य परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की मदद से IBPS PO Mains Score Card 2025 Online चेक कर सकेंगे।

IBPS PO Mains Score Card 2025 How to Check

आईबीपीएस पीओ मेंस परीक्षा का स्कोरकार्ड देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को करें फॉलों:

  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज को स्क्रॉल करें।
  • Recent Updates के नीचे देखें।
  • Scores of Online Main Examination for CRP-PO/MT-XIV पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, यहां फिर Scores of Online Main Examination for CRP-PO/MT-XIV पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करें, Scores of Online Main Examination for CRP-PO/MT-XIV देखें।

आईबीपीएस ने 30 नवंबर 2024 को प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित की थी। दूसरे राउंड में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस पीओ मेन्स स्कोर कार्ड 2025 जारी किया गया है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article