IBPS Clerk Result 2025 Expected Date: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने अभी तक आईबीएससी क्लर्क रिजल्ट 2025 घोषित नहीं किया है। एक बार जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। प्रीलिम्स परीक्षा 4, 5 और 11 अक्टूबर 2025 को हुई थी। जानें एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद कहां से देख सकेंगे रिजल्ट
परीक्षा में तीन सेक्शन में 100 नंबर के ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल थे: इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी। परीक्षा की अवधि 1 घंटा थी।
IBPS Clerk Result 2025 Prelims Date
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट (IBPS Clerk Result 2025 When) नवंबर 2025 में ही जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा पास करेंगे, वे मेन परीक्षा में बैठने के लिए एलिजिबल होंगे।
IBPS Clerk Result 2025 How to Check
- IBPS क्लर्क की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होम पेज पर मौजूद IBPS Clerk Result 2025 Link पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट दिख जाएगा।
- रिजल्ट चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
इस भर्ती अभियान के जरिए 13533 कस्टमर सर्विस एसोसिएट के पद भरे जाएंगे। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 1 अगस्त को शुरू हुआ और 21 अगस्त 2025 को खत्म हुआ।
