IBPS Clerk Result 2024, IBPS Clerk Prelims Result 2024: आईबीपीएस क्लर्क की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन किसी भी वक्त आरआरबी क्लर्क के प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर (IBPS Clerk Result) सकता है। सूत्रों की मानें तो रिजल्ट इस सप्ताह के अंत तक घोषित कर (IBPS Clerk Prelims Result) दिया जाएगा। नतीजे का ऐलान होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड की मदद से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
IBPS Clerk Prelims Result
आईबीपीएस क्लर्क की प्रीलिम्स परीक्षा 24, 25 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा देशभर के विभिन्न राज्यों में आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत क्लर्क के 6128 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।How To Check IBPS Clerk Prelims Result 2024
- सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IBPS Clerk Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम पीडीएफ में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर पीडीएफ डेक्सटॉप पर से कर लें।
