एजुकेशन

IBPS Clerk Mains Admit Card 2025 Released: जारी हुआ आईबीपीएस क्लर्क मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

IBPS Clerk Mains Admit Card 2025 Released: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने क्लर्क मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

IBPS Clerk Mains Admit Card 2025 Download: यहां डाउनलोड करें आईबीपीएस क्लर्क मेन्स का एडमिट कार्ड

IBPS Clerk Mains Admit Card 2025 Released: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने क्लर्क मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (IBPS Clerk Mains Admit Card 2025) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर (IBPS Clerk Mains Admit Card) सकते हैं। प्रारंबिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

बता दें आईबीपीएस क्लर्क मेन्स की परीक्षा 29 नवंबर 2025 को होगी। ध्यान रहे यहां अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

IBPS Clerk Mains Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IBPS Clerk Mains Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
IBPS Clerk Mains Admit Card 2025: Download Here

IBPS Clerk Mains Admit Card 2025: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा का समय
  6. पीक्षा केंद्र का नाम
  7. परीक्षा केंद्र का पता
  8. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  9. हस्ताक्षर

IBPS Clerk Mains Admit Card: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती

बता दें आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 04, 05 और 11 अक्टूबर, 2025 को किया गया था। वहीं 20 नवंबर को रिजल्ट जारी कर दिया गया था। एग्जाम राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित थी। वहीं अब मेन्स परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी।इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 15684 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article