एजुकेशन

IBPS Clerk Admit Card 2023: यहां से डाउनलोड करें आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड, ibps.in पर होगा जारी

IBPS Clerk Admit Card 2023, IBPS Clerk Exam 2023: आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर आज जारी किया जा सकता है। यहां आपको आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 26 अगस्त से किया जाना है।

Image

IBPS Clerk Admit Card 2023

Photo : iStock

IBPS Clerk Admit Card 2023, IBPS Clerk Exam 2023: आईबीपीएस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) की ओर से क्लर्क एग्जाम (IBPS Clerk Prelims Exam 2023) का एडमिट कार्ड आज यानी 16 अगस्त को जारी किए जाने की पूरी संभावना है। जिन अभ्यर्थिों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

IBPS Clerk Prelims Exam Date 2023: कब होगी प्रीलिम्स परीक्षा

आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 26 अगस्त, 27 अगस्त और 2 सितंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं, इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अब किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

IBPS Clerk Prelims Exam Pattern 2023: ऐसे होगी प्रीलिम्स परीक्षा

आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए कुल 60 मिनट का समय दिया जाएगा।

How to download IBPS Clerk Admit Card 2023

  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • इसके बाद क्लर्क एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS Clerk Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से क्लर्क के कुल 4045 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article