एजुकेशन

IB Security Assistant MTS Result 2023: जारी हुआ इंटेलिजेंस ब्यूरो के सुरक्षा सहायक व एमटीएस टियर-1 का रिजल्ट, mha.gov.in पर करें चेक

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 3, 2023, 07:43 AM IST

IB Security Assistant MTS Result 2023, Sarkari Result 2023: गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के सुरक्षा सहायक व मल्टी टास्किंग स्टाफ के टियर 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

IB Security Assistant MTS Result 2023: यहां चेक करें आईबी सुरक्षा सहायक व एमटीएस का रिजल्ट

IB Security Assistant MTS Result 2023, Sarkari Result 2023: गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के सुरक्षा सहायक व मल्टी टास्किंग स्टाफ का रिजल्ट जारी कर दिया है। परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया (IB MTS Result 2023) गया है। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर (IB Security Assistant Result 2023) सकते हैं। बता दें इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी 2023 से शुरू होकर 17 फरवरी 2023 को समाप्त हुई थी। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

IB Security Assistant, MTS Result 2023: यहां करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Result Of Tier-1 Exam Of SA/EXE & MTS/Gen-2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है, तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

IB Security Assistant Result 2023: तीन चरणों में चयन प्रक्रिया

बता दें इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सुरक्षा सहायक व मल्टी टास्किंग स्टाफ के चयन के लिए टियर 1 की परीक्षा 23 औऱ 24 मार्च को आयोजित की थी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी टियर 2 के लिए पात्र होंगे। यहां चयन प्रक्रिया तीन चरणों में निर्धारित की गई है। टियर 2 में सफल अभ्यर्थियों को टियर 3 के लिए बुलाया जाएगा।

IBS MTS Result 2023: इतने पदों पर भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1675 पदों पर भर्ती की जीएगी। जिसमें सहायक सुरक्षा के कुल 1525 पद, इसमें 739 अनारक्षित वर्ग के लिए, 276 ओबीसी के लिए, अनुसूचित जाति के लिए 242, अनुसूचित जनजाति के लिए 117 और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए 151 पद शामिल हैं। इसके अलावा 150 पद मल्टी टास्किंग स्टाफ के हैं।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article