एजुकेशन

IB ACIO Tier-II Result 2026: कब आएगा ACIO टियर-2 परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

IB ACIO Tier-II Result 2026 Kab Aayega: इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा जनवरी 2026 में आयोजित की गई टियर 2 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बेसब्री से परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि आईबी द्वारा जल्द ही परीक्षा के रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं।

Image

कब आएगा ACIO टियर-2 परीक्षा का रिजल्ट

IB ACIO Tier-II Result 2026 Kab Aayega: इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा जल्द ही ऑफिसर ग्रेड-2 और एग्जीक्यूटिव टियर 1 परीक्षा के रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट आईबी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जिसे उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार इस समय बेसब्री से अपने परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच उम्मीदवारों को लगातार वेबसाइट पर नजर बनाए रखने के साथ लॉगिन क्रेडेंशियल को संभालकर रखने की सलाह दी गई है।

IB ACIO Tier-II Result 2026: कब जारी होगा रिजल्ट

आईबी द्वारा आयोजिट टियर 2 परीक्षा के रिजल्ट इसी महीने जारी होने हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। लेकिन आईबी द्वारा आधिकारिक तौर पर इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। केवल संभावना जताई जा रही है कि रिजल्ट जल्द जारी होगा।

IB ACIO Tier-II Result 2026: किन पदों पर होगी भर्ती

बता दें कि भर्ती परीक्षा का आयोजन ऑफिसर ग्रेड -2 और एग्जीक्यूटिव के 3717 पदों के लिए आयोजित की गई थी। टियर 1 परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा में शामिल हुए थे, जो इस समय अपने परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

IB ACIO Tier-II Result 2026: कैसे डाउनलोड कर सकते हैं रिजल्ट

1. टियर 2 परीक्षा के रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों आईबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाएं।

2. इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।

3. अब 'IB ACIO Gr-II Executive Tier-II Result 2026' का लिंक नजर आएगा। इस लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल को दर्ज करनी है और सबमिट कर देना है।

5. इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

6. उम्मीदवार स्क्रीन पर प्रदर्शित अपने रिजल्ट को डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट आउट भी जरूर लें।

IB ACIO Tier-II Result 2026: कब हुई थी परीक्षा

टियर 1 परीक्षा का आयोजन 16, 17 और 18 मार्च 2025 को हुआ था। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए टियर 2 परीक्षा का आयोजन 11 जनवरी 2026 को किया गया। अब परीक्षा रिजल्ट का इंतजार है।

आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Varsha Kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article