एजुकेशन

IB ACIO Result 2025: मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने जारी किया इंटेलिजेंस ब्यूरो असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर परीक्षा का रिजल्ट

IB ACIO Result 2025 Released: मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने इंटेलिजेंस ब्यूरो असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इसमें भाग लिया था, वे आधिकारिक साइट mha.gov.in के साथ साथ खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

IB ACIO Result 2025

IB ACIO Result 2025 Declared: मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स (MHA) ने ग्रेड 2/एग्जीक्यूटिव पोस्ट के लिए IB असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। डायरेक्ट लिंक नीचे खबर में दिया गया है। IB ACIO Result 2025 PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है। इसमें टियर II एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के नाम और रोल नंबर दिए गए हैं।

सिलेक्शन प्रोसेस में टियर I, टियर II और टियर III शामिल हैं। इन रिजल्ट को आज 21 नवंबर, 2025 को घोषित किया गया है।

हजारों छात्रों ने Tier-I एग्जाम दिया था। इस परीक्षा 100 अंकों की थी और इसमें मैथ्स, रीजनिंग, इंग्लिश और जनरल नॉलेज के सवाल थे। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके अपने स्कोर और कटऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं, देखें रिजल्ट देखने का तरीका

IB ACIO Result 2025 Download ऐसे करें

स्टेप 1: MHA की ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: IB ACIO Result 2025 Link पर जाएं

स्टेप 3: अगले स्टेप में, उन्हें अपने एप्लीकेशन क्रेडेंशियल्स, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉग इन करें

स्टेप 4: IB ACIO Result 2025 Pdf देखें

स्टेप 5: IB ACIO Result 2025 Download करें।

कटऑफ मार्क्स भी हुए जारी, IB ACIO Result 2025 Cutoff

ध्यान दें, कि MHA ने कैटेगरी के हिसाब से कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। इसलिए, जो लोग कटऑफ को पूरा करते हैं या उससे ज्यादा लाते हैं, वे अब Tier-II के लिए योग्य हैं। चुने गए लोगों को 44,900–1,42,400 रुपये (Level-7) के बीच महीने की सैलरी मिलेगी।

कब है टियर 2 परीक्षा

अभी तक Tier II एग्जाम की तारीख अनाउंस नहीं की गई है। शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट मिस न करने के लिए अपनी ईमेल ID और MHA की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article