एजुकेशन

IAF Boys Sports Squadron: भारतीय वायु सेना की नए पहल, फ्री में इंटरमीडिएट तक पढ़ाई करने का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन

IAF Boys Sports Squadron: भारतीय वायु सेना ने एक नई पहल की है, जिसके तहत इंटरमीडिएट तक के छात्रों को फ्री में पढ़ने का मौका मिल सकेगा। बता दें, वायु सेना अपना 'एयर फोर्स बॉयज स्पोर्ट्स स्क्वाड्रन' बना रही है, जिसके लिए एक रैली का आयोजन किया जा रहा है, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Image

एयर फोर्स बॉयज स्पोर्ट्स स्क्वाड्रन

IAF Boys Sports Squadron in Hindi: भारतीय वायु सेना ने एक नई व जबरदस्त पहल की है, जिसके तहत इंटरमीडिएट यानी 12वीं तक के छात्रों को फ्री में पढ़ने का मौका मिल सकेगा। बता दें, वायु सेना अपना 'एयर फोर्स बॉयज स्पोर्ट्स स्क्वाड्रन' (IAF Boys Sports Squadron) बना रही है, जिसके लिए एक रैली का आयोजन किया जा रहा है। वास्तव में भारतीय वायु सेना बच्चों के लिए खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 17 से 21 फरवरी 2025 तक रैली का आयोजन करेगी।

भारतीय वायु सेना की तरफ से आयोजित होने वाली यह रैली बेलगाम, कर्नाटक के एटीएस बेलगाम में होगी।

किसके लिए होगी यह रैली

वायुसेना की यह चयन रैली सिर्फ कुश्ती के खिलाड़ियों (रेसलिंग एथलीटों) के लिए है। एयरफोर्स में रेसलिंग के लिए चुने जाने वाले एथलीटों को 10वीं और 12वीं तक फ्री शिक्षा के साथ फ्री लॉजिंग ओर बोर्डिंग, भारतीय वायु सेना की ओर से ट्रेनिंग और SAI कोचों से कोचिंग, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का भी मौका मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन

इस रैली के लिए 5वीं से 8वीं कक्षा तक के पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय वायुसेना की रैली के लिए योग्यता

इस रैली के लिए 11 से 13 साल के बच्चों का आकलन जिला स्तर पर उनकी प्रतियोगिताओं और प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

इसके अलावा 14 से 15 साल की उम्र रखने वाले बच्चों के पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।

ये ऐसी प्रतियोगिताएं होनी चाहिए जो राष्ट्रीय या राष्ट्रीय रेसलिंग फेडरेशन की ओर से मान्यता प्राप्त हो।

तारीखें व चयन प्रक्रिया

भारतीय वायुसेना की ओर से आयोजित की जाने वाली रैली 17 से 21 फरवरी के बीच चलेगी। यहां रिपोर्ट करने का समय 17 फरवरी सुबह 8 बजे है जबकि सेलेक्शन के लिए ट्रायल 18, 19 और 20 फरवरी को 7 बजे आयोजित किए जाएंगे। रेसलिंग एथलीटों का चयन Merit List के आधार पर किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article