एजुकेशन

IAF AgniveerVayu Recruitment 2026: वायुसेना में निकली बंपर भर्ती के लिए आखिरी मौका आज, जानें आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी

IAF AGniveervayu Recruitment 2026 : वायुसेना ने अग्निवीर भर्ती के तहत बंपर वेकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख आज यानी 8 फरवरी ही है। जानें भर्ती से जुडी पूरी जानकारी और आवेदन करने का सही तरीका...

Image

IAF AgniveerVayu Recruitment

Air Force AgniveerVayu Recruitment : अगर आप भी भारतीय वायुसेना में जाने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आप ही के लिए है। इंडियन एयर फोर्स ने अविवाहित महिलाओं और पुरुषों को वायुसेना में शामिल होने का शानदार मौका दिया है। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों वायुसेना में अग्निवीर वायु के तौर पर सिलेक्शन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 4 साल के टाइम के लिए इस भर्ती के जरिये युवाओं को देशसेवा का मौका दिया जाता है, जिसमें शानदार सालाना पैकेज, सेवा निधि लाभ और स्किल सर्टिफिकेट दिया जाता है। सिलेक्शन प्रोसेस में ऑनलाइन टेस्ट, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, मेडिकल जांच और अडैप्टेबिलिटी टेस्ट शामिल हैं।

इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर वायु इंटेक 01/2027 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया था। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अप्लाई करने से पहले उम्र, योग्यता, मेडिकल स्टैंडर्ड और अन्य मानदंडों के बारे में एलिजिबिलिटी कन्फर्म करने के लिए इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर वायु इंटेक 01/2027 का डिटेल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। वहीं आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 8 फरवरी 2026 तक बढ़ा दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो...

  • उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों से पास की होनी चाहिए। साथ ही कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं।
  • डिप्लोमा/वोकेशनल कोर्स (कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ) किया हो। अंग्रेजी में भी कम से कम 50 प्रतिशत नंबर होने जरूरी हैं।
  • बता दें कि अग्निवीर भर्ती के जरिये सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों को हर महीने 30,000 से 40,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा। ये वेतन अग्निपथ योजना के नियमों के अनुसार होगा। वहीं सभी कैटेगररी के लिए उम्मीदवारों को 550 आवेदन शुल्क देना होगा।

ये भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में होगी--

  • ऑनलाइन परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT)
  • मेडिकल परीक्षण
  • एडैप्टेबिलिटी टेस्ट
ध्यान रहे कि योग्य उम्मीदवार सिर्फ ऑफिशियल पोर्टल के जरिए ONLINE ही अप्लाई करें। कोई दूसरा तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जानें Air Force AgniveerVayu Recruitment के लिए आवेदन करने का तरीका...

  • स्टेप 1: 12 जनवरी 2026 से ऑफिशियल एप्लीकेशन लिंक पर जाएं।
  • स्टेप 2: सही ईमेल ID और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके रजिस्टर करें।
  • स्टेप 3: ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और दूसरी डिटेल्स सही-सही भरें।
  • स्टेप 4: बताए गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स (फोटो, सिग्नेचर, वगैरह) अपलोड करें।
  • स्टेप 5: ऑनलाइन तरीके से ₹550/- की एप्लीकेशन फीस जमा करें।
  • स्टेप 6: 08 फरवरी 2026 से पहले फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
जान लें भर्ती से जुड़ा क्राइटेरिया

अग्निवारी भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17.5 और अधिकतम आयु 21 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2006 से लेकर 1 जुलाई 2009 को आधार बनाकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में वायुसेना के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article