एजुकेशन

Hyderabad schools Closed: विधानसभा चुनाव के चलते बंद हुए हैदराबाद के स्कूल, जानें अब कब से खुलेंगे

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 28, 2023, 04:14 PM IST

Hyderabad schools Closed due to Assembly Elections 2023 : आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के कारण, हैदराबाद जिला कलेक्टर अनुदीप डुरीशेट्टी ने 29 और 30 नवंबर को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए छुट्टी की घोषणा की है।

Image

विधानसभा चुनाव के चलते बंद हुए हैदराबाद के स्कूल

Hyderabad schools Closed due to Assembly Elections 2023: तेलंगाना में स्कूल बंद की आधिकारिक घोषणा कर दी है। बता दें, चार राज्यों - मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और राजस्थान में मतदान खत्म हो गया है और सभी की निगाहें अब तेलंगाना पर हैं, क्योंकि राज्य में 30 नवंबर को मतदान (Hyderabad Assembly Elections 2023) होना है। आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के कारण, हैदराबाद जिला कलेक्टर अनुदीप डुरीशेट्टी ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए छुट्टी की घोषणा की है।

दो दिन बंद रहेंगे स्कूल - Hyderabad schools Closed

हैदराबाद जिले के शैक्षणिक संस्थान 29 और 30 नवंबर को बंद रहेंगे। इसके बाद सभी पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे रविवार, 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इस दौरान आनलाइन क्लासेस रहेंगी या नहीं, इसके लिए एक बार अपने स्कूल में कॉन्टेक्ट जरूर करें, क्योंकि आधिकारिक न्यूज में सिर्फ इतना कहा गया है :-

*In view of the Telangana Assembly Elections 2023, all educational institutions in Hyderabad district will remain closed on 29th and 30th Nov 2023.* *तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर, हैदराबाद जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान 29 और 30 नवंबर 2023 को बंद रहेंगे।*

आधिकारिक पोस्ट के बाद यह साफ है कि स्कूलों में नियमित गतिविधियां 1 दिसंबर को फिर से शुरू होंगी।

End of Article