एजुकेशन

HTET Result 2025: जारी होने वाला है हरियाणा टीईटी परीक्षा का रिजल्ट, bseh.org.in पर कर सकेंगे चेक

HTET Result 2025, Haryana TET Result 2025: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन हरियाणा किसी भी वक्त हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) का रिजल्ट जारी कर (HTET Result 2025) सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध करवा (Haryana TET Result) दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आप हरियाणा टीईटी रिजल्ट, एचटीईटी का रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Image

HTET Result 2025: यहां चेक कर सकेंगे हरियाणा टीईटी परीक्षा का रिजल्ट

HTET Result 2025, Haryana TET Result 2025: एचटीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (HTET Result 2025) खबर है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन हरियाणा किसी भी वक्त हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) का रिजल्ट जारी कर (HTET Result 2025 Date) सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर परिणाम चेक कर सकेंगे।

Haryana TET Result 2025: कब हुई थी परीक्षा

बता दें हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटीईटी की परीक्षा 30 और 31 जुलाई को आयोजित किया था। इसके लिए कुल 4 लाख से अधिकउम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें लेवल 1 पीआरटी के लिए 82,917, लेवल-2 टीजीटी के लिए 2,01,517 और पीजीटी शिक्षक के लिए 120,943 अभ्यर्थी शामिल थे। परीक्षा राज्य के कुल 673 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं 31 अगस्त को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 1 से 3 अगस्त तक का समय दिया गया था।

Haryana TET Result 2025 Biometric Verification: पूरा हो गया बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन

बोर्ड ने 26 अगस्त, 2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा किया है। वहीं अब बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

How To Check Haryana TET Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSEB Haryana TET Level 1, Level 2 And Level 3 Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Haryana TET Scorecard 2025: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
  2. रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
  3. रोल नंबर (Roll Number)
  4. परीक्षा का नाम (Exam Name)
  5. प्राप्तांक
  6. कुल मार्क्स (Total Marks)

हरियाणा टीईटी लेवल 1, लेवल 2 और लेवल 3 का रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को यहां सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article