HTET Admit Card 2024: जारी होने जा रहा हरियाणा टीईटी एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा
- Authored by: अंकिता पाण्डेय
- Updated Feb 7, 2025, 10:20 AM IST
HTET Admit Card 2024 Download Link: हरियाणा टीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां हरियाणा टीईटी एग्जाम डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।
HTET Admit Card 2024
HTET Admit Card 2024 Download Link: हरियाणा टीईटी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HBSE) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी हरियाणा टीईटी एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
HTET Exam 2024: इस तारीख को होगी परीक्षा
हरियाणा टीईटी लेवल 3 की परीक्षा 7 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। वहीं, HTET लेवल 1 और लेवल 2 की परीक्षा 8 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। लेवल 2 की परीक्षा पहली शिफ्ट में सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और लेवल 1 की परीक्षा दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
HTET Admit Card 2024 Date: कब आएगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हरियाणा टीईटी एडमिट कार्ड नवंबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही हरियाणा टीईटी एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
How to download HTET Admit Card 2024
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर हरियाणा टीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Haryana HTET 2024: ऐसे होगी परीक्षा
हरियाणा टीईटी में कुल 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाते हैं। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 150 मिनट का समय मिलता है। प्रत्येक सही जवाब पर 1 अंक दिए जाते हैं और गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।