Haryana Police Announces 5500 Constable Vacancies on Happy new year 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने युवाओं को नववर्ष 2026 का शानदार तोहफा दिया है। आयोग ने हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 5,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 4,500 पुरुष कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी), 600 महिला कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) और 400 पुरुष कॉन्स्टेबल (GRP) पद शामिल हैं। आवेदक 11 जनवरी 2026 से hssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 रात 11:59 बजे तक है। इससे एक दिन पूर्व उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने X पर भी इस भर्ती प्रक्रिया के शुरू होने की जानकारी दी है। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा, 10वीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत में से कोई एक विषय पढ़ा होना चाहिए। आयु की दृष्टि से उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए आयु में नियमानुसार छूट लागू हो सकती है।
आवेदन शुल्क
सबसे खास बात ये है कि इस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा युवा इसमें शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थी बिना किसी शुल्क के इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन सभी पदों पर आवेदन खत्म होने के बाद HSSC की तरफ से एडमिट कार्ड और परीक्षा की तारीख का ऐलान किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
