HSSC Group C Admit Card Download: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप सी पोस्ट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से या खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, एचएसएससी 28 जनवरी 2024 को ग्रुप सी परीक्षा आयोजित करेगा।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 23 जनवरी को को ग्रुप सी पोस्ट के एडमिट कार्ड जारी किए थे। हालांकि कुछ छात्रों के अनुसार, शुरू में लिंक ओपन होने में दिक्कत आ रही थी, लेकिन जल्द ही यह समस्या सॉल्व हो गई। जो उम्मीदवार एचएसएससी ग्रुप सी परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे एचएसएससी ग्रुप सी एडमिट कार्ड 2024 को hssc.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एचएसएससी ग्रुप सी एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें
- एचएसएससी ग्रुप सी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें
- आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर, Download Admit Card For Examination Dated 28.01.2024 पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंट ले लें।
एचएसएससी ग्रुप सी परीक्षा तिथि - HSSC Group C Exam Date
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, एचएसएससी ग्रुप सी परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन वैध आईडी प्रमाण के साथ अपना एचएसएससी ग्रुप सी प्रवेश पत्र लाना होगा। जो उम्मीदवार एचएसएससी ग्रुप सी हॉल टिकट लाने में विफल रहेंगे, उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ऑफलाइन परीक्षा के लिए दो निर्धारित पालियां होंगी, जो हरियाणा में कई स्थानों पर ओएमआर शीट का उपयोग करके आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:15 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलने वाली है।
