एजुकेशन

HSSC CET Group D 2026: जल्द शुरू होगी सीईटी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन, यहां देखें पूरी डिटेल्स

HSSC CET Group D 2026: हरियाणा कर्मचारी आयोग द्वारा जल्द ही CET Group D भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भर्ती का प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवारों की इंतजार अब खत्म ही होने वाला है। इसकी जानकारी HSSC के चेयरमैन द्वारा दी गई है।

Image

जल्द शुरू होगी सीईटी ग्रुप डी 2026 भर्ती केलिए आवेदन प्रक्रिया

HSSC CET Group D 2026: हरियाणा कर्मचारी आयोग (HSSC) द्वारा CET Group D भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इस संबंध में अमेंडमेंट नोटिफिकेशन प्राप्त कर लिया गया है। हाल ही में हरियाणा कर्मचारी आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रयोग कर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उम्मीदवारों के लिए आवेदन पोर्टल जल्द शुरू करने की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही भर्ती को लेकर एक विस्तृत नोटिस भी जल्द जारी किया जाएगा, जिसमें आवेदन से लेकर अन्य आवश्यक सारी जानकारी दी गई है।

13 फरवरी को जारी किया गया CET Group D का गजट नोटिस

बता दें की बीती 13 फरवरी को HSSC द्वारा CET Group D भर्ती को लेकर एक आधिकारिक राजपत्र अधिसूचना जारी की गई थी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। CET Group D में लगभग 8000 पदों की भर्ती निकली जाने की उम्मीद की जा रही है, जिसके लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

कौन कर सकता है CET Group D आवेदन

CET Group D भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 18 से 42 वर्ष की होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

HSSC CET Group D 2026 आवेदन कैसे करें

1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. वेबसाइट पर दिए गए 'HSSC CET Group D 2026 Application Form' के लिंक पर क्लिक करें।

3. स्क्रीन पर खुले लॉगिन पेज पर वैध आईडी और मोबाइल नंबर की सहायता से लॉगिन क्रिएट करें आवेदन फॉर्म भरें।

4. आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवश्यक दस्तावेज (मार्कशीट, फोटो, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।

5. आवेदन शुल्क का भुगतान कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और फॉर्म को डाउनलोड करना न भूलें।

HSSC CET Group D 2026 आवेदन शुल्क

हरियाणा CET Group D 2026 से लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों 500 रुपये का आवेदन शुल्क भरना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीएच, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 250 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article