एजुकेशन

HPSC PGT Admit Card 2023: जारी हुआ हरियाणा पीजीटी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, यहां करें डाउनलोड

HPSC PGT Admit Card 2023, Haryana PGT Admit Card 2023: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने आज यानी 22 दिसंबर 2023 को विभिन्न विषयों के पीजीटी पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां अपना रजिस्ट्रेशन करने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

HPSC PGT Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें एचपीएससी पीजीटी का एडमिट कार्ड

HPSC PGT Admit Card 2023, Haryana PGT Admit Card 2023: एचपीएससी पीजीटी शिक्षक के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (HPSC PGT Admit Card 2023) खबर है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने आज यानी 22 दिसंबर 2023 को विभिन्न विषयों के पीजीटी पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (HPSC PGT Admit Card) दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर (Haryana PGT Admit Card 2023)सकते हैं।

आयोग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, बायोलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्री के पीजीटी शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं 30 दिसंबर 2023 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। वहीं इतिहास व गणित विषयों के लिए परीक्षाएं 31 दिसंबर 2023 को निर्धारित होगी। बता दें पहले यह परीक्षा 16 और 17 दिसंबर को निर्धारित थी। हालांकि आयोग ने बाद में परीक्षा के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया था। ध्यान रहे परीक्षा हॉल में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

HPSC PGT Teacher Admit Card 2023 Download

  1. सबसे पहले hpsc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर HPSC PGT Teacher Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Haryana PGT Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

हरियाणा पीजीटी शिक्षक के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही परीक्षा हॉल में उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति ले जाना अनिवार्य है। साथ ही प्रवश पत्र पर अंकित अपनी पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना भी ना भूलें।

HPSC PGT Admit Card 2023 Download: हरियाणा पीजीटी परीक्षा का समय

हरियाणा पीजीटी परीक्षाएं 30 व 31 दिसंबर 2023 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। फिजिक्स, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, बायोलॉजी, हिंदी और अंग्रेजी की परीक्षाएं सुबह 8 बजकर 30 मिनट से दोपहर 11:30 तक आयोजित की जाएगी। जबकि कॉमर्स और इतिहास की परीक्षाएं दोपहर 2:30 से 5:30 तक निर्धारित होगी।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article